10 हजार के इनामी लूट आरोपी को पुलिस टीम ने ग्रेटर नोएडा से दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लूट के एक चर्चित मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को संयुक्त पुलिस टीम ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार था, जिस पर पुलिस द्वारा पुरस्कार घोषित किया गया था।

जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को रामनगर के हाथीडगर क्षेत्र में आरोपी और उसके साथियों ने स्कूटियों से एक युवक का पीछा कर उसका वाहन रुकवाया। इसके बाद तमंचे की नोक पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के संबंध में रामनगर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही लूट के सामान के साथ गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी साहिल लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी नहीं होने पर उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

संयुक्त पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और 29 जून 2026 को ग्रेटर नोएडा से उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   हरियाली तीज 2026: सुहागिन महिलाएं भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती है

गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल (26 वर्ष), निवासी मालधन नंबर-4, रामनगर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440