उत्तराखंड में सड़क हादसों का काला दिन : चार दुर्घटनाओं में 9 की मौत, कांग्रेस नेता समेत कई लोगों ने गंवाई जान

खबर शेयर करें

हरिद्वार, अल्मोड़ा और रुद्रपुर में अलग-अलग हादसों से दहला प्रदेश, कई घायल अस्पताल में भर्ती

समाचार सच, उत्तराखंड डेस्क। उत्तराखंड में सोमवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुए चार भीषण सड़क हादसों में कुल नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हरिद्वार के श्यामपुर में कांगड़ी फ्लाईओवर पर रोडवेज बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में मां-बेटे समेत तीन लोगों की जान चली गई। वहीं हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास डंपर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

उधर, अल्मोड़ा के बलिया-बैगनिया मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर पलट गई। हादसे में कांग्रेस के जिला सचिव सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर, रुद्रपुर में टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई, जिससे एक ट्रैवल कारोबारी की जान चली गई।

यह भी पढ़ें -   30 जून 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

श्यामपुर की कार्यवाहक सीओ अवनी तिवारी के अनुसार सोमवार तड़के करीब 4रू15 बजे कांगड़ी फ्लाईओवर पर टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप में सवार 10 लोगों में 18 वर्षीय अमान पुत्र शराफत निवासी नजीबाबाद और 35 वर्षीय फहीम निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद की मौके पर मौत हो गई। घायल शराफत और उनकी पत्नी शबाना को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में शबाना ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के दौरान अमान और फहीम फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे थे। बस में सवार सभी 44 यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

इसी दिन हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास वैकल्पिक वन-वे मार्ग पर मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक सवार 30 वर्षीय ऋतिक कुमार निवासी खुशहालपुर मठेरी, नगीना को कुचल दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और हेलमेट भी टूट गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -   20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया जेई, भुगतान के नाम पर वसूली का खेल बेनकाब

अल्मोड़ा के बलिया-बैगनिया रोड पर दोपहर में हुए दर्दनाक हादसे में कांग्रेस के जिला सचिव 40 वर्षीय राजेंद्र सिंह बिलवाल सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार छह रिश्तेदार कार से गांव लौट रहे थे, तभी चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार ऊपर की सड़क से लुढ़कते हुए नीचे दूसरी सड़क पर पलट गई। हादसे में राजेंद्र सिंह बिलवाल, 35 वर्षीय जगदीश सिंह, 56 वर्षीय लछम सिंह और 55 वर्षीय पान सिंह की मौत हो गई, जबकि गोपाल सिंह और सचिन सिंह बिलवाल घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इसके अलावा रुद्रपुर में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे में एक ट्रैवल कारोबारी की मौत हो गई। लगातार हुए इन हादसों ने प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440