शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी। अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार राजपुरा चौकी पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देखकर धोबीघाट के पास खड़ा युवक आड़ में छिपने की कोशिश करने लगा। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने तलाशी ली तो युवक के थैले से 56 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। इस पर तस्कर नितिन कश्यप निवासी वार्ड नंबर 13 राजेन्द्रनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले को मिली नई सीएमओ, डॉ. रश्मि पंत संभालेंगी स्वास्थ्य विभाग की कमान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440