स्थानीय प्रशासन लगातार कर रहा है लोगों को गंतव्य स्थान पर भेजने का प्रयास

खबर शेयर करें

शुक्रवार को पिथौरागढ़, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भेजी बसें, फिर भी नहीं हुआ लोगों का जमावाड़ा कम

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां रोडवेज स्टेशनों से लगातार स्थानीय प्रशासन फंसे हुए लोगों को उनके गंतव्य स्थानों पर भेजने के लगातार प्रयास करने में लगी हुई है। शुक्रवार के दिन भी स्थानीय प्रशासन के सहयोग से रोडवेज बसों द्वारा पिथोरागढ़ व उत्तर प्रदेश के कई जिलों के यहां फंसे हुए लोगों उनके गंतव्य को भेजा। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा फंसे हुए लोगों की खाने-पीने की व्यवस्था भी की।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 17 जुलाई 2026: श्रीविनायक चतुर्थी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का राशिफल

ज्ञात हो कि रोडवेज स्टेशन में पहुंचे लोग जगह-जगह फंसे हुए थे और दो-तीन दिन से पैदल चलकर रोडवेज स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन में लोगों का इधर-उधर से आना लगा रहा। इनमें उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लोग शामिल थे। स्थानीय प्रशासन ने दोपहर में रोडवेज की कुछ बसों का इंतजाम कर उनको घरों की ओर रवाना किया। लेकिन शाम होने तक रोडवेज स्टेशन में फिर अपने-अपने गंतत्य स्थानों में जाने लिये लोगों का जमावाड़ा नजर आया। प्रशासन उनके की भी व्यवस्था में लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 17 जुलाई 2026: श्रीविनायक चतुर्थी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का राशिफल

इधर मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी कैलाश नेगी के नेतृत्व में पुलिस कर्मी फंसे लोगों को दिन-भर चाय-भोजन इत्यादि वितरित करते नजर आये। वहीं रोटी बैंक एवं थाल सेवा सहित कई समाजसेवियों द्वारा असहाय व फंसे यात्रियों को उनके भोजन-पानी की व्यवस्था करते नजर आये।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440