हल्द्वानी महानगर में लोकल फॉर वोकल का शुभारम्भ

खबर शेयर करें

भाजपा युवा मोर्चा करेंगे स्वदेशी उत्पादों का प्रचार-प्रसार

समाचार सच, हल्द्वानी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में स्वदेशी उत्पाद के प्रचार प्रसार का कार्यक्रम लोकल फॉर वोकल (सेल्फी विड स्वदेशी प्रोडक्ट) चलाया जा रहा है। गुरूवार को हल्द्वानी महानगर में उक्त कार्यक्रम का शुभआरम्भ भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने किया।

इस मौके पर श्री बिष्ट ने महानगर की जनता का आहवान करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हम सभी को स्वदेशी उत्पाद ही खरीदने चाहिए।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप कुकसाल ने कहा कि पूरे राज्य में मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री लटवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता हर मण्डल में स्थापित लघु उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर स्वदेशी उत्पादों का प्रचार-प्रसार कर उन उत्पादों की फ़ोटो (सेल्फ़ी) सोशल मीडिया में प्रचारित करेंगे। जिससे ज्यादा-ज्यादा लोग स्वदेशी उत्पादकों के प्रति आकर्षित हो सकें। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजन सिंह बर्गली कहना था कि सभी कार्यकर्ता सोशल डिस्टन्सिंग का पूर्ण रूप से पालन करते हुए मास्क पहनकर ही कार्यक्रम में भाग ले।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल; देशभर की संस्कृति का दिखेगा संगम

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष विशाल नेगी द्वारा स्वदेशी उत्पाद विक्रेता को सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह क्वीरा, जिला उपाध्यक्ष योगेश रजवार, कनिष्क ढींगरा, अभिषेक शर्मा समेत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440