समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री रुपेंद्र नागर ने जारी बयान में कहा कि आगामी रक्षाबंधन का त्यौहार जो भाई- बहिनों के प्रेम का एक के बड़ा पर्व है, जिसको लेकर छोटे व बड़े व्यापारी अपने व्यापार की बढ़ावे के लिए आशा लगाएं रहते हैं शासन- प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि आगामी शनिवार और रविवार को व्यापार बंदी व लॉकडाउन ना किया जाए क्योंकि सोमवार को रक्षाबंधन का एक बड़ा त्यौहार है जिसके चलते अगर शनिवार व रविवार को अगर व्यापार बंद रहा छोटे और बड़े व्यपारियों को आर्थिक तंगी का मुंह देखना पड़ेगा। युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल का कहना था कि व्यापारी कोरोना काल में आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है, बाकी रही सही कसर प्रशासन द्वारा वाहनों व दुकानों का चालान काटा जा रहा जिससे ग्राहक बाजार आने में डर रहा है, जोकि एक गलत निर्णय है। हमारे द्वारा पहले भी प्रशासन से मांग की गई थी कि कोरोना काल के दौर में व्यापारियों पर आर्थिक बोझ ना डाला जाए अगर उनकी कोई शिकायत है तो उसको गांधी नीति के रूप में भी समझाया जा सकता है, साथ ही प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल युवा जिला इकाई के सोशल मीडिया प्रभारी हेमन्त पाल आर्य ने कहा की इस कोरोना महामारी से लड़ने के लिए व्यापारी और प्रशासन को मिलकर एक दूसरे के साथ देकर व्यापारियों की और समाज की रक्षा करनी होगी। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जब भी लॉकडाउन करना हो तो उसकी चर्चा व्यापारी प्रतिनिधियों से अवश्य करें जिससे अचानक लॉकडाउन करने से कच्चे माल का कारोबार करने वाले व्यापार फल- सब्जी,खान-पान के व्यापारियों का नुकसान ना हो।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


