ईधन के दामों में वृद्वि पर लोहिया वाहिनी ने जताया आक्रोश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष हरपाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में सांकेतिक धरना प्रदर्शन देकर केन्द्र सरकार के द्वारा पेट्रोल, डीजल, गैस के दामों के वृद्धि के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शर्मा का कहना था बढ़ती महंगाई आम जनता की कमर तोड़ रही है। शर्मा ने कहा कि रोजगार का साधन नहीं है। वहीं देश में मजदूरी नहीं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महंगाई पर महंगाई बढ़ाई जा रही है। हरपाल शर्मा ने कहा कि मोदी कहते हैं आम जनता सब्सिडी ना ले। शर्मा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि लोकसभा सांसद अपनी सब्सिडी क्या नहीं छोड़ सकते। वहीं उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द महंगाई कम नहीं की तो समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने पर मजबूर होंगे। इस दौरान रमेश, संजू मौर्या, बृजेश पाल प्रमोद मौर्या, सोनू अंसारी आदि थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   74 दिन का इंतजार खत्म, अब सड़क पर उतरे लैब टेक्नीशियन! CM आवास कूच पर पुलिस ने रोका, कई हिरासत में
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440