लम्बे समय से फरार अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

Long absconding criminal arrested by police

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सक्रिय/फरार/वारंटी अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गये हैं। कोतवाली प्रभारी हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में थाने स्तर पर गठित पुलिस टीम ने लम्बे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   मुखानी में स्मैक तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार राकेश आर्य पुत्र स्व. गोपाल राम निवासी नारायण नगर कुसुमखेड़ा आबकारी अधिनियम में वांछित था। जो लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसे बीती रात हीरानगर पुलिस चौकी धर्मेन्द्र कुमार ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। जिसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440