भगवान शिव करते हैं सबका कल्याणः आचार्य सुशील मिश्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शिव का अर्थ ही है कल्याण। जो प्राणी भगवान शिव की शरण में चला जाता है, चाहे वह कैसा भी हो, भगवान शिव उसको अपनाकर उसका कल्याण कर देते हैं। यह उद्गार श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर पटेल चौक में श्री काल भैरव संन्यासाश्रम समिति की ओर से आयोजित शिव महापुराण के विश्राम दिवस पर आचार्य सुशील मिश्र ने व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें -   नैनीतालः मल्लीताल और तल्लीताल इकाइयों के चुनाव होंगे अब पर्यटन सीजन खत्म होने के बाद: वर्मा

प्रातः सत्र में डॉ कृष्ण चंद जोशी के आचार्यत्व में श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के परमाचार्य महेश चंद जोशी ने पूजा संपन्न की। आज के यजमान जगदीश तिवारी, वैभव जोशी थे। संस्था अध्यक्ष स्वामी महन्त हरि गिरि महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी परेशयति महाराज ने श्रोताओं को आशीर्वाद प्रदान किया। श्रोताओं को आश्वासन दिया की समय – समय पर इसी प्रकार धार्मिक कार्य संस्था द्वारा संपन्न किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार 15 अगस्त को दिन में 12 बजे से विशाल भंडारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कचरे से होगा कमाल! गौलापार में खुला हाईटेक सेंटर, मेयर गजराज ने किया एमआरएफ सेंटर का शुभारंभ

आयोजक मंडल से मोहन सिंह बोरा, भोलाशंकर जोशी, दिलीप मेहरोत्रा, दिनेश खुल्बे, नवीन वर्मा, गोपाल बेलवाल, डॉ०कैलाश, मनोज सनवाल, नितिन उपाध्याय, कन्हैया फुलारा, संदीप रूवाली, देवीदत्त जोशी, मंदिर व्यवस्थापिका हरिप्रिया यदि उपस्थित रहे। कथा विश्राम के पश्चात महिला मंडली द्वारा मधुर भजनों का गायन कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440