यमुनोत्री यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के यात्री की हार्ट अटैक से मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यमुनोत्री यात्रा पर आए मध्य प्रदेश निवासी के एक तीर्थयात्री की जानकी चट्टी में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   भूतड़ी अमावस्या 2026: क्यों कहा जाता है चैत्र अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या? जानिए महत्व और तिथि

सोमवार को सुबह करीब 8 बजे गोकुल प्रसाद (70) पुत्र भवरलाल निवासी परसोली आगर मार्ग तराना उज्जैन मध्यप्रदेश, यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे। इसी दौरान जानकी चट्टी पार्किंग में अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। साथी परिजनों ने उन्हें जानकी चट्टी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उक्त यात्री की मृत्यु हृदय गति रुकने से होना बताया गया है। यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर कपाट खुलने के बाद इस बार 17 यात्रियों की अलग-अलग कारणों से मृत्यु हो गयी है।

यह भी पढ़ें -   तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440