दीपिका की भगवा बिकीनी पर भड़के अयोध्या के महंत राजू दास, कहा- जिस थिएटर में पठान लगे उसे फूंक दो

खबर शेयर करें

समाचार सच। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान रिलीज से पहले ही फिल्म के नए गाने बेशरहम रंग के चलते विवादों में घिर चुकी है। पठान फिल्म को लेकर अब अयोध्या के महंत राजू दास ने दर्शकों से फिल्म का बहिष्कार करने की अपील की है। इतना ही नहीं ये तक कहा कि जिन सिनेमाघरों में फिल्म लगे, उन्हें फूंक दो।

महंत राजू दास ने शाहरुख खान पर सनातन धर्म का मजाक बनाने का भी आरोप लगाया है। अयोध्या के महंत राजू दास ने कहा, मैं दर्शकों से अपील करता हूं कि वे फिल्म पठान का बहिष्कार करें। जहां भी यह फिल्म लगे, उन सिनेमाघरों को भी फूंक दें। जैसे को तैसे की तरह ही जवाब देना चाहिए।

वहीं शाहरुख खान पर महंत ने कहा कि शाहरुख खान लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ाते रहते हैं। फिल्म में भगवा रंग का इस्तेमाल बिकिनी के तौर पर क्यों किया गया। यह एक नग्न प्रदर्शन है। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -   पेपर लीक विवाद पर सियासी संग्राम तेज: राहुल गांधी के आरोपों पर जेपी नड्डा का पलटवार, बोले— 'छात्रों के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

महंत राजू दास ने कहा- बॉलीवुड और हॉलीवुड लगातार इस कोशिश में रहता है कि किस तरह से सनातन धर्म का मजाक बनाया जाए। किस तरह से हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया जाए। दीपिका पादुकोण ने फिल्म पठान में भगवा बिकनी पहनी है। दीपिका ने साधु संतों और राष्ट्र के भगवा रंग को ठेस पहुंचाया है। यह दुखद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देहरादून में कांग्रेस बनाम बीजेपी आमने-सामने, कांग्रेस भवन कूच पर पुलिस ने लगाया ब्रेक, घंटों चला हाईवोल्टेज हंगामा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440