महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर अस्पताल में बांटे मरीजों को फल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भगत सिंह कोश्यारी जन्म दिवस समारोह समिति द्वारा बुधवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरण किया।

इस मौके पर समिति द्वारा निर्धन विद्यार्थियों को पाठ्य सामाग्री भी वितरित की और भगत सिंह कोश्यारी की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर अध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने कोश्यारी के राजनीतिक जीवन और उत्तराखंड राज्य में उनके द्वारा किये कार्याे का विवरण देते हुये उनके पदचिन्हों पर चलते हुये उत्तराखंड राज्य के विकास में जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश जोशी, सौरभ तिवारी, प्रमोद बेलवाल, दीपक बढ़सिलिया, मुकेश द्विवेदी, सौरभ रावत, शंकर भैसोड़ा, सुरेंद्र सिंह, निर्मल बिष्ट, दीपक गुप्ता, वीरेन्द्र जायसवाल, चंदन सिंह नेगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   कारगिल के वीरों को नमन, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में गूंजे देशभक्ति के स्वर
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440