लोकसभा चुनाव के बीच अल्मोड़ा में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने जब्त की 5 लाख से अधिक की नगदी

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। अवैध नकदी सहित मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर पैनी नजरें रखी हुई। इसी क्रम में जिला अल्मोड़ा में पुलिस और एसएसटी की संयुक्त टीम ने तीन वाहनों से अवैध रूप 5 लाख से अधिक की धनराशि पकड़ी है।

पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में धौलछीना पुलिस एवं एसएसटी टीम ने बाड़ेछीना तिराहे पर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत वहां से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग में टीम ने एक पिकअप चालक के कब्जे से 85 हजार 330 रुपए की नकदी बरामद की. वहीं एक कैंटर चालक से 93 हजार रुपए की नकदी बरामद की। इसके अलावा पुलिस ने एक ट्रक चालक के कब्जे से 3 लाख 65 हजार 960 रुपए की नकदी बरामद की।

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि बाड़ेछीना तिराहे पर चेकिंग के दौरान तीनों चालकों के पास से मिली नकदी के बारे में की गई पूछताछ में चालक नकदी के बारे में कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाये। जिसके बाद चालकों से बरामद की गई कुल 5 लाख 44 हजार 290 रुपये की नकदी को सीज कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440