हल्द्वानी MBPG कॉलेज गेट के पास ओलाइव रेस्टोरेंट में भीषण आग, लाखों का नुकसान, समय रहते टला बड़ा हादसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर से शनिवार शाम एक बड़ी घटना सामने आई। शहर के प्रतिष्ठित एमबीपीजी कॉलेज गेट के समीप स्थित ओलाइव रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय रेस्टोरेंट से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और पूरे परिसर में फैलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।

सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। मौके पर सीओ अमित सैनी और सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी भी प्रशासनिक टीम के साथ पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग व राशिफल: श्री गणेश चतुर्थी का महापर्व आज, जानें गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक रेस्टोरेंट के अंदर रखा फर्नीचर, रसोई उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामग्री जलकर राख हो चुकी थी। प्रारंभिक आकलन के अनुसार घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -   गणेश महोत्सव 2026: गणपति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त में पूजा करना विशेष माना जाता है

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। साथ ही प्रशासन यह भी पड़ताल कर रहा है कि संबंधित प्रतिष्ठान के पास सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों और नियमों के अनुरूप अनुमति एवं अग्नि सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध थी या नहीं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और संभावित लापरवाही की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440