हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, शातिर चोर चोरी के मय माल के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलता पूर्वक खुलासा कर लिया है। 21 दिसंबर 2024 को दीपेन्द्र चंद पांडे की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। तहरीर में बताया गया था कि 13 से 15 नवंबर 2024 के बीच अज्ञात चोर उनके घर से 4.80 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के किसानों को मिली 300 करोड़ से ज्यादा की बड़ी सौगात, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। इस दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने 5 जनवरी 2025 को शातिर चोर राजकुमार राठौर (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 52 डाट से बसानी जाने वाले रास्ते पर चोरी किए गए आभूषणों के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी किए गए आभूषणों को बेचने की योजना बना रहा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा के आमिर ने छुआ आसमान, हल्द्वानी के बेटे ने हासिल किया कमर्शियल पायलट लाइसेंस

पुलिस टीम की सराहनीय कार्यवाहीः
इस खुलासे में उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल गणेश गिरी, कांस्टेबल बलवंत सिंह, और कांस्टेबल रोहित की अहम भूमिका रही। पुलिस की मुस्तैदी से न केवल चोरी का खुलासा हुआ, बल्कि चोर को जल्द ही पकड़ लिया गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440