ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास हुआ बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली जा रही कार गिरी खाई में

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर स्थित गूलर के पास एक कार पुल से नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें में 3 लोग घायल हो गए हैं। एसडीआरएफ ने तीनों को खाई से निकाल अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया है। घायल लोग एक ही परिवार के है इनमें पति पत्नी और उनका बच्चा शामिल है जो कि दिल्ली से है।

जानकारी के अनुसार एक वैगन आर वाहन दिल्ली से बदरीनाथ जा रही थी। तभी गूलर पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर कार नीचे गिर गई। कार में पुरुष, एक महिला एवं बच्चा सवार थे। तीनों कार सवार घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसडीआरएफ टीम के हेड कॉन्स्टेबल सुरेश बिजल्वाण के नेतृत्व में रेस्क्यू किया गया। घटना सुबह 5ः30 के आसपास की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -   पुल के नीचे हेलमेट पहने युवक की संदिग्ध मौत, वायरल वीडियो में पुलिस पर आरोप—जांच शुरू

घायलों के नाम
1- अमित, आयु 32 वर्ष, पुत्र रोहतास, निवासी अमर कॉलोनी, गोकुलपुरी, ईस्ट दिल्ली.
2- अम्बिका, आयु 33 वर्ष, पत्नी अमित.
3- दिव्यांश, आयु 03 वर्ष पुत्र अमित.

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440