



समाचार सच, हल्द्वानी। जिला पूर्व सैनिक लीग (District Ex-Servicemen League) के बुधवार को यहां कार्यालय में हुए वार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से मेजर (सेनि) बीएस रौतेला (Major (Senior) BS Rautela) को दूसरी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर मेजर (सेनि) रौतेला का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
यहां जगदंबा कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय में आयोजित वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ करते हुए मेजर जनरल (सेनि) इंद्रजीत सिंह बोरा ने सभी को को झंडा दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने उपस्थितजनों से पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीरांगनाओं को संगठित होकर समाज के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
इस दौरान लीग के संरक्षक ले. कर्नल (सेनि) बीडी काण्डपाल ने कहा कि मेजर (सेनि) बीएस रौतेला का तीन साल का कार्यकाल पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के लिए लाभकारी रहा है। सर्वसम्मति से उन्हें फिर से जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। कार्यकारिणी में मेजर (सेनि) केएस महरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सूबेदार (सेनि) सुरेश भट्ट को उपाध्यक्ष, वीरांगना पदमा नेगी को महिला उपाध्यक्ष, सूबेदार मेजर (सेनि) प्रमोद शर्मा को कार्यालय अधीक्षक, सूबेदार मेजर (सेनि) डीएस कन्याल को सचिव, वीरांगना रमा भंडारी को महिला सचिव मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष मेजर (सेनि) रौतेला ने कहा कि जल्द ही क्षेत्रों की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440