8 अगस्त को हल्द्वानी में शक्ति प्रदर्शन करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

खबर शेयर करें

राहुल गांधी की देहरादून रैली के बाद अब हल्द्वानी पर फोकस, रामलीला मैदान में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियां तेज, संगठन ने संभाली मोर्चेबंदी।

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस ने अब कुमाऊं क्षेत्र पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है। देहरादून में आयोजित राहुल गांधी की जनसभा के बाद पार्टी अब हल्द्वानी में बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

जनसभा को सफल बनाने के लिए हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, भीड़ प्रबंधन, प्रचार अभियान और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक सुमित हृदयेश, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य करण मेहरा सहित कई विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, पहाड़ों में बढ़ा खतरा

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हल्द्वानी की यह जनसभा कुमाऊं क्षेत्र की महत्वपूर्ण राजनीतिक सभाओं में शामिल होगी, जिसमें विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -   15 अगस्त से पहले करा लें LPG कनेक्शन की e-KYC, वरना प्रभावित हो सकती है सिलेंडर की सप्लाई

पार्टी के अनुसार, मल्लिकार्जुन खड़गे अपने संबोधन में बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष रखेंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को लेकर भी पार्टी अपनी बात जनता के सामने रखेगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह जनसभा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कुमाऊं में कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव भी साबित हो सकती है। अब निगाहें 8 अगस्त को होने वाले इस शक्ति प्रदर्शन पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440