छत से गिरकर युवक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हीरा नगर चौकी क्षेत्र के बद्रीपुरा में गुरूवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से रायबरेली निवासी 25 वर्षीय सूरज यादव पुत्र शिवमूरत यादव यहां बद्रीपुरा में एक गिफ्ट की दुकान में काम करता था और दुकान के उपर ही बने कमरे में रहता था। बताया जाता है कि बीती रात वह अचानक छत से नीचे सड़क पर आ गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। उसे पड़ोस के लोग डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गये। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सालय प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। घटना के संबंध में पुलिस ने आस-पास के लोगों से जानकारी भी जुटाई है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी यहां पहुंच गये हैं। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्र आंदोलन उग्र! शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी पर बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440