आखिरकार पकड़ा गया आदमखोर बाघ, इलाके के लोगों ने ली राहत की सांस

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में लम्बे समय से आतंक का प्रयाय बने आदमखोर को आखिरकार पकड़ लिया गया है। इस बाघ ने तीन महिलाओं को निवाला बना लिया था। बाघ के पकड़े जाने से स्थानीय लोगों के साथ साथ वन महकमे ने भी राहत की सांस ली है।

बाघ को पकड़ने के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व व वेस्टर्न सर्किल की टीम संयुक्त रूप से लगी थी। दोनों टीम बाघ की लोकेशन को ड्रोन के माध्यम से ट्रेस करते रही। मंगलवार रात बाघ द्वारा मारे गए भैसे के आसपास वन कर्मियों की टीम ने निगरानी बढ़ा दी थी।

देर रात करीब 12 बजे के आसपास जब बाघ अपने किए गए शिकार पर पहुंचा। तभी पशु चिकित्सकों की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज करने के लिए डाट मारी। जिससे वह बेहोश हो गया, इसके बाद वन कर्मियों व रेस्क्यू टीम ने बाघ को पकड़कर ढेला रेस्क्यू सेंटर में भेजा।

यह भी पढ़ें -   28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रबंधन

इसके अलावा आसपास के इलाकों में गस्त को बढ़ा दिया गया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ धीरज पांडे ने बताया वन कर्मियों व रेस्क्यू टीम की मेहनत से बाघ को पकड़ लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   डिजिटल युग में पुस्तकालयों की बदलती भूमिका पर मंथन, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440