मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र को सौंपे अठावन हजार चार सौ तथा तीन लाख बावन हजार एक सौ के चेक
समाचार सच, हल्द्वानी। वैश्विक महहामारी कोरोना से लड़ने के लिए मंडी समिति हल्द्वानी एवं व्यापारियों व कर्मचारियों ने पीएम व सीएम राहत कोष में सहायता प्रदान की। सोमवार को समिति द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रधानमंत्री राहत कोष में 58,400 (अठावन हजार चार सौ) तथा सीएम राहत कोष में 3,52,100 (तीन लाख बावन हजार एक सौ) के चेक सौंपे। इस मौके पर सीएम श्री रावत ने मंडी समिति परिवार का आभार प्रकट करते हुए वर्तमान समय में मंडी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने मण्डी समिति को दिशा निर्देश दिये कि किसानों की समस्याओं का निराकरण हो एवं पर्वतीय व मैदानी मंडी क्षेत्रों में फल,सब्जी व खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सुचारू रहे।
इस मौके जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज बिष्ट, विधायक नवीन दुम्का, संजीव आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, अध्यक्ष मण्डी समिति मनोज साह, मंडी उपाध्यक्ष रविन्द्र रैकुनी, उच्च शिक्षा आयोग के अध्यक्ष डॉ बीएस बिष्ट, मेयर जोगिंदर रौतेला, राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, तरुण बंसल, जिला महामंत्री प्रदीप जनॉटी, मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट आदि उपस्थित थे।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


