प्रशासन से मंगल पड़ाव सब्जी व फल मंडी को शीघ्र खोले जाने की मांग

खबर शेयर करें

2 माह से बंदी की मार झेल रहे छोटे कारोबारी भूखमरी ओर अग्रसर : नागर

समाचार सच, हल्द्वानी। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने मंगल पड़ाव सब्जी व फल मंडी को शीघ्र खोले जाने की मांग स्थानीय प्रशासन की है। उन्होंने कहा कि 2 माह से बंदी की मार झेल रहे छोटे कारोबारी अब भूखमरी ओर अग्रसर हो गये है।

रूपेंद्र नागर ने जारी बयान में कहा कि लोक डाउन को 2 महीने से ज्यादा का समय हो गया है और छोटे व्यापारी को घर का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है, और आर्थिक तंगी के चलते परिवार भूखमरी की कगार पर खड़े हैं। इस बावत शिवसेना द्वारा पूर्व में भी ज्ञापन देकर जिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट से मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस समय छोटे कारोबारी में सरकार की नीति के खिलाफ भी रोष व्याप्त है।

उनका कहना था कि प्रशासन को छोटे कारोबारियों की आर्थिक परेशानियों को देखते हुए शीघ्र ही मंगल पड़ाव की सब्जी व फल मंडी के साथ-साथ मिल्क शेक, मैंगो शेक, गन्ने का रस, पकौड़ी, कचौरी, राजमा चावल आदि के प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी जाए।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440