समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिह रावत, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद अजय भटट, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिह रौतेला ने सोमवार को सुबह उनके आवास संकलन में नेता प्रतिपक्ष डा0 इन्दिरा हृदयेश के पार्थिक शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजलि दी।
इस मौके पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि वरिष्ठ राजनेता एवं नेता प्रतिपक्ष डा0 इन्दिरा हृदयेश के निधन से प्रदेश को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई निकट भविष्य मे सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा डा0 हृदयेश ने पिछले चार दशकों से उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड की राजनीति में एक बड़ी भूमिका निभाई है वे एक कुशल प्रशासक, वरिष्ठ राजनैतिज्ञ तथा संसदीय ज्ञान की अच्छी जानकार थी। विकास कार्याे के लिए सदैव तत्पर रहती थी। उन्हांेने जीवन की आंखरी सांस तक जनसेवा की और विधायक, एमएलसी मंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष के रूप में सेवाएं देकर जनसेवा की विशाल विरासत को छोडा है। डा0 हृदयेश प्रदेश का एक मजबूत स्तम्भ रही हैं। लम्बे समय तक उनके कार्याे को याद रखा जायेगा। श्री रावत ने कहा कि स्व0 इन्दिरा हृदयेश की स्मृति मे किसी बड़े विकास कार्य का नामकरण किया जायेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















