उत्तराखण्ड राज्य के कई एतिहासिक फैसलों ने देश में एक नजीर पेश की है: महेन्द्र भट्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कार्यालय में को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय मोदी जी एवं धामी जी के नेतृत्व में चौमुखी विकास कर रहा है उत्तराखण्ड राज्य में कई ऐतिहासिक फैसले लेकर देश में एक नजीर प्रस्तुत की है। उत्तराखण्ड राज्य प्रदेश में समान नागरिकता कानून लागू करने की और आगे बढ़ रहा है जो देश की एकता और अखण्डता को व्यापक रूप देगा उसका प्रारम्भ उत्तराखण्ड से होगा। देश के अनेक राज्य इससे प्ररेणा ले रहे है।
जबरन धर्मान्तरण के लिए प्रदेश में कठोर कानून बना है इसके लिए मुख्यमन्त्री धामी जी ने इसको व्यापक रूप देते हुए 10 साल की सजा का प्रावधान रखा है। उत्तराखण्ड राज्य में बहनो के लिए रोजगार में उनके लिए अवसर बढ़े इसके लिए धामी सरकार ने 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है। यह बिल महिलाओ के विकास में सहायक होगा और रोजगार के अवसर बढेगे। संगठन की दृष्टि से जिले का संगठन का गठन पूर्ण हो चुका है। मोर्चों के गठन का कार्य 10 जनवरी तक पूर्ण हो जाएगा। इसके पश्चात 10 फरवरी तक बूथ सशक्तिकरण का कार्य होगा। 25 दिसम्बर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस को
भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में बूथ स्तर तक मनाएगी। 25 दिसम्बर को ही मन की बात का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के सभी मण्डल के तक कार्यक्रम होगे। इन कार्यक्रमों में प्रदेश सरकार के मन्त्री, सांसद प्रदेश पदाधिकारी बूथ स्तर सहभागिता करेगे एवं राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा लाभार्थी भी इन कार्यक्रमों में उपस्थित रहेगे। अटल जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनसंघ के समय के एवं पुराने कार्यकर्ता को भी सम्मानित किया जाएगा एवं 25 दिसम्बर को ही सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने प्रधानमन्त्री मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा महासू देवता एवं जागेश्वर धाम का विकास बद्री केदार मन्दिर की तर्ज पर किया जाएगा एवं जी -20 में भारत को अध्यक्षता मिलने पर देश का सम्मान बढ़ा है। भारत में 56 स्थानों पर इसके कार्यक्रम होगे। उत्तराखण्ड में 2 स्थानो (ऋषिकेश एवं मुनिकीरेती) पर योग एवं आयुर्वेद पर कार्यक्रम होगे। इससे उत्तराखण्ड की संस्कृति का विश्व पटल पर नाम होगा।
पत्रकार वार्ता में राजेन्द्र बिष्ट प्रदेश महामन्त्री, प्रताप बिष्ट जिलाध्यक्ष, हेमन्त द्विवेदी प्रदेश प्रवक्ता, राकेश नैनवाल और विकास शर्मा प्रदेश मन्त्री, चन्दन बिष्ट प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, साकेत अग्रवाल प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष, दीपक मेहरा, रंजन बर्गली, नवीन भट्ट और भुवन भट्ट मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440