अनेक लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जोत सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष दर्शन लाल नौटियाल, गंभीर सिंह रावत, लोकेन्द दत्त उनियाल के नेतृत्व में धनौल्टी विधानसभा के कई नेतागण कांग्रेस में सम्मिलित हुए।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में इन्द्रदेव डोभाल पूर्व उप प्रमुख जौनपुर, अनिल सिह कैन्तूरा, रणवीर, रोशन, राजेन्द्र प्रसाद, दीपक डोभाल, अनिल दत्त पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, गंभीर सिंह आदि थे। सदस्यता ग्रहण कराते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने सभी नेतागणों का स्वागत करते हुए कहा कि आज लगातार लोग राहुल गांधी के सफल नेतृत्व में कांग्रेस में सम्मिलित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कुछ लोगों द्वारा देश के माहौल को खराब किया जा रहा है वह देश व समाज के लिए अच्छे संकेत नही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में ’’भारत जोड़ो यात्रा’’ की जा रही है जिसको अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार देश के उन महान स्वतंत्रता आन्दोलनकारियों के सपनों को नेस्तनाबूत करने का काम कर रही है जिन्होंने एक सुन्दर भारत का सपना देखा था। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप ईमानदारी के साथ पार्टी के लिए काम करें और पार्टी आपके सम्मान कोई कसर नही छोडेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440