कलौंजी के बीजों से तैयार तेल में कई तरह के मिनरल्स और पोषक तत्व पाए जाते है जो सिरदर्द दूर करने के लिए इस्तेमाल करें तो जल्द मिलेगी राहत

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कलौंजी को ए्क आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जिसका इस्तेमाल कई तरह के डिश में मसालों के रूप में किया जाता है। इसके बीजों से तैयार तेल में कई तरह के मिनरल्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई तरह की परेशानियों से आपको दूर रख सकते हैं।

कलौजी का बीज आयरन, सोडियम, कैल्शियम और पोटेशियम का एक समृद्ध स्रोत है। काले रंग के इस बीज में फाइबर मौजूद है, जो मोनोसेकेराइड और गैर-स्टार्च पॉलीसेकेराइड है। यह बीज कई गुणों का समावेश है। इस कलौंजी के इस्तेमाल से सिरदर्द की परेशानी को कम किया जा सकता है। आज हम इस लेख में कलौंजी से सिरदर्द की परेशानी कैसे दूर करें के बारे में बताएंगे।

कलौंजी से सिरदर्द दूर कैसे करें?

सिरदर्द से राहत पाने के लिए कलौंजी का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ के छात्र दिव्यांशु बिष्ट ने जेईई (मेंस) 2026 सेशन-1 में 99.67 एनटीए स्कोर के साथ रचा कीर्तिमान

कलौंजी का तेल पिएं –
सिरदर्द की परेशानी होने पर कलौंजी का तेल पीने से भी आराम मिलेगा। खासतौर पर अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो दिन में 10 ड्रॉप कलौंजी ऑयल का सेवन करें। इससे सिरदर्द और माइग्रेन में होने वाली परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

कलौंजी तेल से मसाज –
सिरदर्द और माइग्रेन की परेशानी होने पर कलौंजी तेल से सिर की मालिश करेँ। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। इसका इस्तेमाल करने के लिए हथेली पर 5 से 6 बूंदें कलौंजी तेल लें। अब इसे तेल को हथेलियों पर रब करें। इसके बाद इसे सिर और कान के पीछे लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे सिरदर्द को कम किया जा सकता है।

गर्म पानी के साथ कलौंजी –
सिरदर्द होने पर कलौंजी का तेल गर्म पानी के साथ लें। इससे सिरदर्द को कम कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें आधा चम्मच करीब कलौंजी का तेल डालें। दिन में दो बार इस पानी को पीने से सिरदर्द से आराम महसूस हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   अगली पीढ़ी के लिए हरित संकल्प: डॉ. आशुतोष पन्त ने पौधारोपण व जागरूकता अभियान चलाया

कलौंजी की चाय –
सिरदर्द से राहत पाने के लिए कलौंजी की चाय भी हेल्दी हो सकती है। इस चाय को तैयार करने के लिए 1 कप पानी को अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच करीब कलौंजी के बीज डालें। जब पानी अच्छे से उबल जाए तो इसे छानकर पिएं। इससे सिरदर्द कम हो सकता है।

कलौंजी का तेल और नींबू –

कलौंजी के तेल में नींबू को मिक्स करके पीने से सिरदर्द की समस्या कम हो सकती है। यह शरीर की सूजन भी कम करने में प्रभावी हो सकता है। इसके लिए आधा चम्मच कलौंजी का तेल लें। इसमें नींबू की कुछ बूंदों को डालकर पिएं। इससे सिरदर्द कम हो सकता है।

कलौंजी के इस्तेमाल से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह सिरदर्द को कम करने में भी प्रभावी माना जाता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही कलौंजी का इस्तेमाल करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440