समाचार सच, हल्द्वानी। अपनी मांगों को लेकर विवाह समारोह व्यापार संघर्ष समिति द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। मुख्य संयोजक नवीन पांडे सन्नू और सह संयोजक रूपेंद्र नागर के नेतृत्व में विवाह समारोह से संबंधित कार्यों को करने वाले व्यापारियों को कोरोना संक्रमण से हुई क्षति से उभारने के लिए मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा और अतिशीघ्र कार्यवाही की मांग की।

वहीं प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान नवीन वर्मा को भी ज्ञापन देकर विवाह समारोह संघर्ष समिति के मांगपत्र पर संगठन के माध्यम से व्यापारियों को राहत दिलाने का अनुरोध किया। समिति के संयोजक मंडल द्वारा बताया गया कि कल समिति का एक प्रतिनिधि मण्डल नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इंदिरा हृदयेश व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को भी अपनी मांगों का एक पत्र सौंप कर व्यापारियों के लिए राहत पैकेज दिलवाने की मांग करेगा।
ज्ञापन देने वालों में हर्षवर्द्धन पांडे, सुभाष कश्यप, भगवती प्रसाद जोशी, नरेंद्र पाल रूबी, उस्मान, शाहिद, राजेन्द्र, विमल तौलिया, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, विजय बिष्ट, यशवंत रावत, आदि समिति के सदस्य उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


