बाइक व तीन लाख को लेकर विवाहिता को किया प्रताड़ित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज प्रताड़ना का एक और मामला प्रकाश में आया है। बाइक व तीन लाख की मांग को लेकर जहां विवाहिता को प्रताड़ित किया गया और जान से मारने का प्रयास किया गया। वहीं जेठ व देवर महिला पर बुरी नजर रखने का आरोप है। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मूलरूप से मुडलिया पीलीभीत निवासी एक परिवार यहां मुखानी थाना क्षेत्र के कटघरिया में रहकर फार्म में मजदूरी करता है। इस परिवार की महिला ने अपनी पुत्री के ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बताया कि उसने लॉक डाउन में पुत्री का विवाह उनहैनी, बहेड़ी निवासी मुकेश पुत्र रामबहादुर के साथ किया। आरोप है कि इसके बाद से ससुराली दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते चले आ रहे हैं। विवाहिता का आरोप है कि जेठ देशराज, देवा, देवर दिलीप उस पर गंदी नजर रखते हैं और उसके साथ अश्लील हरकतें करते रहते हैं। जब वह इस सब की शिकायत अपने पति से करती है तो वह उस पर झूठ बोलने का आरोप लगाता है और उसके साथ मारपीट करता रहता है। विवाहिता का यह भी आरोप है कि इस कार्य में उसकी सास भी अपने पुत्रों का साथ देती है। साथ ही उसे जान से मारने की नियत से फांसी पर लटकाने का प्रयास भी किया गया। सौभाग्यवश मोहल्ले वालों के एकत्र होने पर वह बच गई। इस बीच उसे दहेज में बाइक व तीन लाख नगद लाने पर ही घर में कदम रखने की धमकी दी गई। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440