राजमिस्त्री पर लगाया पुत्री को भगा ले जाने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने राजमिस्त्री पर पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिवर कॉलोनी, भगवानपुर निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि वह अपनी 18 वर्षीय पुत्री के साथ तीनपानी में मजदूरी का काम करती थी, बेतिया बिहार निवासी राजमिस्त्री मोहम्मद अंसार दोनों को अपनी बाइक से लाता व ले जाता था। बीती 16 अगस्त को भी वह दोनों को काम पर ले गया। जब वह काम कर रही थी इसी दौरान राजमिस्त्री मोहम्मद अंसार उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले गया। पुत्री के ना लौटने पर उसने काफी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। आखिरकार महिला ने पुलिस की शरण में आकर सारे वाकये अवगत कराते हुए पुलिस को तहरीर साैंप पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   चमोली में इंसानियत को झकझोरने वाली घटना: नाले में जिंदा मिला नवजात, मुंह में ठूंसा था रबर, ग्रामीणों ने बचाई जान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440