रसोई गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, चपेट में आए आठ घर

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। यहां भीषण अग्निकांड की खबर है। मोरी विकासखंड के नैटवाड़ कस्बे में एक घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आठ मकानों में फैल गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के कारण पूरे घर में भीषण आग फैल गई। लकड़ी का मकान होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास के आठ लकड़ी के मकान उसकी चपेट में आ गए।

सूचना मिलने पर मोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक चार घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। तो वहीं अन्य आठ घरों में भी आंशिक क्षति हुई है। घटना में किसी प्रकार की जनहानी नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंक फूड से दूरी, पौष्टिक आहार जरूरी… कमलुवागांजा में महिलाओं और बच्चों को बताए सेहतमंद जीवन के मंत्र
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440