मतीन ने सलीम के स्वास्थ्य लाभ के लिए दी धनराशि

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व अल्पसंख्यक हुनर परिषद के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने सलीम अंसारी के स्वास्थ्य हेतु ईलाज के लिए उनके निवास पर पहुंच कर 50 हज़ार की धनराशि प्रदान करते हुए उन्होंने लोगों से अपील करी कि वह उनकी आर्थिक रूप से सहायता करें जिससे वह शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।
ज्ञात हो कि सलीम अंसारी जो किडनी की बीमारी के कारण लंबे समय से जूझ रहे थे। डाक्टर के अनुसार उनके शरीर की दोनों किडनी खराब हो चुकी है। डाक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प बताया है। जिनका इलाज पूर्व में सेंट्रल हॉस्पिटल में चल रहा था उनकी दोनों किडनी खराब हो जाने के कारण काफी समय से डायलिसिस चल रही है। अब उनका ईलाज दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट होना है जहां संभावित खर्चा 10 लाख बताया गया है और जल्दी आपरेशन नहीं हुआ तो परिणाम गंभीर हो सकते है।
बता दें सलीम अंसारी की पत्नी ने अपनी किडनी देने की इच्छा ज़ाहिर की थी जिनकी जांच होने पर किडनी मैच भी हो गई है। लेकिन उक्त शख्स के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। जिस कारण उनका इलाज अभी रुका हुआ है। परिवार में तीन छोटे बच्चें है जिनमें बड़े बेटे ने आर्थिक तंगी की वजह से स्कूल छोड़ दिया है।
सलीम अंसारी भाजपा के अपलसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष भी है जिस कारण पार्टी द्वारा भी सहायता राशि प्रदान की गई है तथा प्रधानमंत्री फंड व मुख्यमंत्री राहत कोष से भी सलीम अंसारी को मदद मिली है। ऐसे में उन्हें अब मात्र 3 लाख रुपये की आवश्यकता है जिसके बाद सलीम अंसारी का आपरेशन हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440