समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर एमबी एजुकेशनल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दुख जताया और आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर को पुष्पाजंलि अर्पित की। साथ उनके परिजनों से मिलकर ढांढस बाँधते हुए अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की।
पदाधिकारियों का कहना था कि डॉ0 हृदयेश का विगत 40 वर्षों तक एमबी एजुकेशनल ट्रस्ट के लिये योगदान विविध दृष्टि से अनुकरणीय रहा है। एक कुशल नेत्री समाजसेविका के रूप में उनकी छवि हम सभी के मन स्मृति में सदा बनी रहेगी। ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यगणों ने इस अपूर्णीय क्षति को पारिवारिक क्षति माना है। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर शांति व सदगति प्रदान करें।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों में प्रदीप कुमार अग्रवाल, भगवान कुमार सहाय, बिन्देश कुमार गुप्त, हेमन्त बगड्वाल, वेदप्रकाश अग्रवाल, सुशील कुमार अग्रवाल, पियूष कुमार गोयल, राजीव कुमार अग्रवाल, नरेश कुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












