सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाती है मीडिया: अजेय

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि बेहतर तरीके से पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुचाने में मीडिया की अहम भूमिका होती है और इससे सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँँचती है जिससे उन्हें लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा इस वक्त जनता के बीच एक वातावरण का निर्माण हो चुका हैं कि भाजपा सत्ता में पुनः वापसी कर रही हैं। मीडिया से जुड़े सभी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों व पार्टी की रीती नीतियों का प्रचार प्रसार में जुट जाए। इससे संगठन को और मजबूती मिलेंगी।

यह भी पढ़ें -   खाई में समाई खुशियां… देवाल में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन यात्रियों की मौत

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता व राष्ट्रीय पैन्लिस्ट राजीव जेटली व राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा भी बैठक में भागेदारी की। इस अवसर पर उन्होंने जरूरी टिप्स भी दिए। श्री जेटली ने कहा कि किसी भी घटना की प्रतिक्रिया तुरंत और सटीक दी जाय ताकि जनता के बीच पार्टी व सरकार के प्रति विश्वास कायम हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से साझा विचार के साथ सबको साथ लेकर एकजुटता से चुनाव के इस महासमर मैं जुटने का आह्वाहन किया। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा विपक्ष अपने दल की नहीं बल्कि अपनी लड़ाई अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः पुताई का काम करने वाला निकला लाखों की चोरी का मास्टरमाइंड, 24 घंटे में धरा

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 देवेन्द्र भसीन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान, प्रवक्ता विनय गोयल, विनोद सुयाल, शादाब शम्स, विपिन कैंथुरा, नवीन ठाकुर, सह प्रभारी, कमलेश उनियाल, सुनील सैनी, संजीव वर्मा, राजीव तलवार, शेखर वर्मा, पूर्व मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय सरकार के सोशल मीडिया प्रभारी परितोष सेठ, परितोष बंगवाल सहित अन्य मीडिया विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे ।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440