समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। खरबूजा एक मौसमी फल है, जो गर्मियों के दिनों में आता है। स्वादिष्ट खरबूजा, स्वाद के साथ-साथ पानी और कई पोषक तत्वों का भी खजाना है, जो आपको सेहत जुड़े कई फायदे दे सकता है। दरअसल खरबूजे में पोटेशियम नाम का पोषक तत्व पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है। इसी के साथ खरबूजे में मौजूद उच्च फाइबर की मात्रा और पानी भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक माना जाता है।
-खरबूजे में मौजूद पानी और फाइबर की मात्रा आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छी होती है। जी दरअसल यह आपको कब्ज से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है।
-खरबूजे का सेवन आपके लिए अनेक प्रकार से लाभकारी हो सकता है। उन्हीं में से एक लाभ है, आंखों की रोशनी बढ़ाना। दरअसल, खरबूजे में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
-गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में खरबूज खाना बहुत फायदेमंद साबित होता है। इससे डी-हाइड्रेशन नहीं होता है।
-खरबूजा खाने से मल त्याग को नियमित करने में मदद मिल सकती है और यह आपके पेट पर ठंडा प्रभाव दे सकता है।
-कहा जाता है खरबूजे में लगभग 90 प्रतिशत तक पानी होता है और डिहाइड्रेशन की स्थिति से निजात पाने के लिए आपको पर्याप्त पानी पीने और पानी से भरे फलों और
सब्जियों का सेवन करने की आवश्यकता होती है तो आप खरबूजा खा सकते हैं।

https://www.edumount.org/


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


