मंगल पड़ाव स्थित सब्जी मंडी खुलवाने को दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मंगल पड़ाव क्षेत्र में लॉक डाउन के बीच प्रतिबंधित किए गए फल-सब्जी के फड़ व ठेले खुलवाने की मांग उठने लगी है। इसी संबंध में गुरूवार को हुनर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष कुमार को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जारी लॉक डाउन के शुरूआती दौर में प्रशासन ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मंगल पड़ाव स्थित सब्जी मंडी को बंद कर दिया था। उन्हें गली-मोहल्लों में फल सब्जी बेचने के लिए कहा गया था। लेकिन इसके बाद अभी तक उन्हें फड़-ठेले लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। जिसके चलते यहां कारोबार करने वालों के समक्ष आर्थिक समस्या आ खड़ी हुई है।

इसे देखते हुए उत्तराखंड हुनर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने गुरूवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि करीब दो माह से मंगल पड़ाव स्थित सब्जी मंडी में करीब 300 फल व सब्जी के फुटकर कारोबारी हैं। करीब दो माह से प्रतिबंध होने के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लॉक डाउन-4 के बीच नगर में लगभग समस्त कारोबार खुल चुके हैं। ऐसे में इन लोगों को भी कारोबार की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से जल्द ही इस संबंध में उचित निर्णय लेने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   'एक पेड़ माँ के नाम' बना जनआंदोलन, हल्द्वानी में सैकड़ों लोगों ने लिया हर पौधे की देखभाल का संकल्प
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440