समाचार सच, हल्द्वानी (नीरू भल्ला)। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कमल जोशी मुनि ने एसएसपी से उच्चतम न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण के संबंध में जारी गाइड लाईन का सख्ती से अनुपालन कराने की मांग की है।
एसएसपी को सौंपे ज्ञापन में कमल मुनि ने कहा है कि उच्च न्यायालय ने ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए इस पर रोक लगाने की गाइड लाईन जारी की हुई है। जिसका अनुपालन जिलाधिकारी स्तर से कराना सुनिश्चित है। यह आदेश धार्मिक स्थलों के लिए भी समान रूप से लागू है। लेकिन हल्द्वानी नगर निगम व लालकुआं नगर पंचायत के विभिन्न धार्मिक स्थलों में प्रातः से लेकर देर रात तक कई-कई बार लाउडस्पीकर का तेज आवाज में प्रयोग किया जा रहा है। जिससे बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ ही वृद्धों व बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरित प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही यह उच्चतम न्यायालय के आदेशों की अवेहलना भी है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से एसएसपी से ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराने की मांग की है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने इस मामले में त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञापन की प्रति उच्चतम न्यायालय व जिलाधिकारी, नैनीताल को भी प्रेषित की गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















