एसपीसिटी को ज्ञापन देकर मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में बढ़ती मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने की मांग को लेकर राष्ट्र मानवाधिकार न्याय आयोग के कार्यकर्ताओं ने एसपीसिटी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर में नशे का अवैध कारोबार दिन पर दिन अपनी जड़ें फैलाता जा रहा है। नशे की गिरफ्त में छात्र, युवा वर्ग तेजी से आ रहा है। इतना ही नहीं समाज का अन्य तबका भी इसके दलदल में फंसता जा रहा है। छात्र-युवा वर्ग नशे की लत पूरी करने के लिए जहां चोरी-चकारी की वारदातों को अंजाम देने में नहीं हिचकिचा रहा है। वहीं नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग जघन्य अपराधों को भी अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। जिसके चलते चारों तरफ भययुक्त वातावरण बना हुआ है। जगह-जगह नशे के सौदागर सक्रिय हैं। जो मादक पदार्थों की बिक्री का विरोध करने पर क्षेत्रवासियों के साथ मारपीट करते रहते हैं।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि शहर के मुख्य स्थानों में बद्रीपुरा, तल्ला गोरखपुर, गांधीनगर, बेला जाली लॉज, राजपुरा, अंबेडकर नगर, चंबल पुल, चौपला चौराहा, समेत अन्य स्थानों पर नशीले पदार्थों का सेवन कर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। नशेड़ी राह चलती महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। जिस पर अंकुश लगाने की नितान्त आवश्यकता है। ज्ञापन के माध्यम से एसपीसिटी से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शशि गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बबीता उप्रेती, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रिंकी कश्यप, महिला मोर्चा की जिला सचिव लक्ष्मी देवी, नगर अध्यक्ष प्रकाश आर्य, जिला अध्यक्ष सलीम अहमद, जिला कोषाध्यक्ष चिराग गुप्ता, जिला महासचिव रोहित कुमार, जिला संयोजक अजय सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष अजय कश्यप, जिला सचिव सूरज आर्य, जिला उपाध्यक्ष विमल चंद्र, जिला महामंत्री कमल किशोर आर्य, संगठन सदस्य गीता पांडे, संगठन संयोजक भुवन जोशी, संयोजक रवि बाल्मीकि समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   युवा वैश्य महासभा चुनाव की तैयारियां तेज, रूपेंद्र नागर को सौंपी मुख्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440