चिकित्सा विभाग के खिलाफ व्यापारी देंगे धरना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने प्रदेश की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। यहां आयोजित वर्चुअल बैठक में बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते चिकित्सा सेवा सर्वाेपरि है। लेकिन आज प्रदेश की चिकित्सा सेवा बदहाल स्थिति में आ पहुंची है। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र तो दूर हल्द्वानी से लेकर अस्थाई राजधानी देहरादून तक मरीजों को समुचित ईलाज नहीं मिल पा रहा है। अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में आए दिन मौतें हो रही हैं। जबकि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा स्वयं मुखिया के हाथों में है। कहा कि अधिकारी जिम्मेदारी से बचने के लिए कोविड-19 का डर पैदा कर रहे हैं। जिस कारण वह न तो जनता से मिल रहे हैं और न ही फोन उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्वारेंटाइन के नाम पर जनता का उत्त्पीड़न हो रहा है। जबकि सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। कोविड के नाम पर अन्य सामान्य रोगियों हार्ट, शुगर, यहां तक की कैंसर पीड़ितों को भी परेशानी का सामना पड़ रहा है। कुंवर ने कहा कि बदहाल चिकित्सा व्यवस्था व अधिकारियों के उदासीनपूर्ण रवैये के खिलाफ रविवार (आज) को बुद्ध पार्क में एक दिन का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए 5 लोग ही बैठेंगे।
बैठक में संरक्षक एनबी गुणवंत, राजकुमार केसरवानी, जगमोहन चिलवाल, विनोद गोयल, मुकेश बेलवाल, आफताब हुसैन, जगजीत चड्ढ़ा, बालम बिष्ट, रमेश जोशी, हिमांशु मेर, घनश्याम वर्मा, अतुल गुप्ता, विनोद दानी, पीएस जीना, मनोज वर्मा, दीपक थुवाल ने भाग लिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440