लोकतांत्रिक चेतना और राष्ट्र निर्माण का संदेशः हल्द्वानी में मन की बात के 130वें संस्करण का सामूहिक श्रवण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) दिनेश आर्य के वार्ड संख्या 17 अंतर्गत बूथ संख्या 82, गुसाई नगर स्थित कैंप कार्यालय में छत्तीसगढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायक निर्मल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 130वें संस्करण का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व, भारतीय संविधान के मूल आदर्शों तथा लोकतंत्र की मजबूती पर गहन और प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विशेष रूप से युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए उन्हें राष्ट्र का सशक्त स्तंभ बताया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने उद्बोधन में युवाओं की भूमिका, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत के संकल्प, तथा सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में आम नागरिकों के योगदान को प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित जनसमूह में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

यह भी पढ़ें -   कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 543 ब्रांड की दवाओं के नए दाम जारी, 9 नवंबर से लागू होंगी कीमतें

‘मन की बात’ कार्यक्रम न केवल देशवासियों को एक सूत्र में बाँधने का सशक्त माध्यम है, बल्कि यह कर्तव्यबोध, सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी निरंतर सुदृढ़ करता है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

इस अवसर पर नैनीताल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती सहित अनेक गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440