मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून समेत प्रदेश के आठ जिलों में कई स्थानों पर मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार राजधानी देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है। इसके अलावा इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल इसी तरह का मौसम बना रहेगा, अगले एक हफ्ते तक ज्यादातर जगह भारी या बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें -   बिना ट्यूशन पढ़ाई कर अक्षत बने 10वीं के उत्तराखंड टॉपर, सेल्फ स्टडी और अनुशासन से हासिल की बड़ी सफलता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440