समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह सक्रिय होने के चलते अगले 48 घंटों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसाल बन रहें हैं।
मौसम विभाग (Weather Department) के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल, देहरादून में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ के जिलों में 2500 मीटर से अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 24 घंटे में पूरे उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार और सोमवार को बारिश और बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।
Meteorological Department warns, there may be heavy rain and snowfall in the next 24 hours



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



