मौसम विभाग का येलों अलर्ट, नैनीताल सहित कई जिलों में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 जुलाई मंगलवार को भी रहेगा अवकाश

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। उत्तराखण्ड में अभी भारी बारिश से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे है। इधर मौसम विभाग ने प्रदेश में 9 से 11 जुलाई तक येलों अलर्ट घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर उत्तराखंड के नैनीताल समेत कई जिलों में छुट्टी को बढ़ाते हुए एक दिन और 9 जुलाई मंगलवार को भी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए है। नैनीताल जिला प्रशासन ने भी मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ये फैसला लिया है। यहां अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जतायी जा रही है।

बता दें कि प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों से भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में नदी-नालों में उफान पर है। इस वजह से नैनीताल समेत कई जिलों में 9 जुलाई मंगलवार को स्कूलों की एक दिन की और छुट्टी कर दी गई है।

नैनीताल जिले में 9 जुलाई मंगलवार को भी सभी स्कूल रहेंगे बंद-
भारी वर्षा को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 9 जुलाई मंगलवार को भी जिला प्रशासन ने नैनीताल जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तथा समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 1 दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने का आदेश जारी किया है। जिसके तहत सभी स्कूल व विद्यालय बंद रहेंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें -   कार्तिक पूर्णिमा आज: गंगा स्नान और दीपदान का विशेष महत्व, जानिए 12 राशियों का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड में 9 से 11 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने एवं तीव्र दौर की वर्षा होगी। उन्होंने इस दौरान विशेष एहतियात बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी की भार्गवी रावत ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते पांच पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का मान
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440