महानगर व्यापार मण्डल को किया बहाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की नगर इकाई को जिला इकाई द्वारा पुनः बहाल कर दिया है। नगर इकाई की पूर्व में चुनी हुई टीम कार्यकारी के रूप में कार्य करती रहेगी।
प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जिला नैनीताल की आपातकालीन चर्चा जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामपाल गंगोला जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे द्वारा महानगर व्यापार मण्डल जिसकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है लेकिन कोराना वायरस संक्रमण जैसी बीमारी के कारण उन्होंने इसकी चर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा से करी। जिस पर श्री वर्मा द्वारा जिलाध्यक्ष व उनके साथियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियां देखते हुए निवर्तमान कार्यकारिणी को पुनः बहाल किया जाय। जिस पर उन्होंने बताया कि पूर्व में निर्वाचित कार्यकारिणी जिसके अध्यक्ष योगेश शर्मा व महामंत्री मनोज जायसवाल व पूरी टीम कोरोना महामारी की समाप्ति तक हल्द्वानी नगर इकाई के रूप में कार्य करती रहेगी। जिला पदाधिकारियों ने महानगर हल्द्वानी निवर्तमान पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ सभी पदाधिकारी कोरोना महामारी में जरूरतमंद, असहाय व गरीबों की सहायता हेतु कार्य करते रहेंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440