कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम व आईसीयू सेंटर की नितान्त आवश्यकता : तिवारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम व आईसीयू सेंटर स्थापना की नितान्त आवश्यकता जताई है। इसे लेकर शिष्टमंडल 12 अप्रैल को दून में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात करेगा। भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने बताया कि कालाढूंगी विधान सभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है।

यहां कालाढूंगी राजकीय इंटर कॉलेज के निकट बन रहे मिनी खेल स्टेडियम का कार्य वन विभाग की आपत्ति के कारण रूका हुआ है। बताया कि स्टेडियम निर्माण के लिए धनराशि आवंटित भी हो चुकी है। जिससे मैदान का समतलीकरण कार्य भी पूरा किया गया। लेकिन चारदीवारी कार्य वन विभाग ने रूकवा दिया। इसे लेकर खेल मंत्री व मुख्य वन संरक्षक से भी मुलाकात की गई, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कालाढूंगी में आईसीयू सेंटर न होने के चलते क्षेत्र के लोगों को ईलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। साथ ही कई बार दुर्घटना में गंभीर घायल लोग आईसीयू न होने के चलते दम तोड़ रहे हैं। इस संबंध में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल को और अधिक सुविधाएं प्रदान करने की मांग भी रखी जाएगी। कहा कि अस्पताल के लिए रखरखाव के लिए अलग से धनराशि देने का अनुरोध भी किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   कलसिया पुल निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मानसून से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440