कोरोना की चपेट में आए विधायक देशराज कर्णवाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल, उनका एक सहायक और उनकी भतीजी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले कई दिन से देशराज  कर्णवाल और उनके परिजन बुखार से पीड़ित थे। तीन दिन पहले उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। आज सुबह आई रिपोर्ट में वे संक्रमित मिले हैं। उन्होंने चिकित्सक की सलाह पर खुद को अपने रुड़की स्थित आवास पर आइसोलेट कर लिया है। विधायक की पत्नी और दोनों बच्चों के भी सैंपल लिए गए हैं। लेकिन अभी तक उनकी रिपोर्ट नही आई है। इससे पहले खानपुर क्षेत्र के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौड़ की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440