विधायक नवीन दुम्का ने बांटी आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कोविड किट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्दूचौड़/लालकुआं (रिम्पी बिष्ट)। सामुदायिक विकास केंद्र डूंगरपुर में विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने एक दर्जन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कोविड किट का वितरण किया। विधायक निधि 2020-21 के फंड से जारी कोविड-19 किट 174 आगनबाड़ी कार्यकरत्रिओं को बांटने का लक्ष्य रखा गया है। इस किट में ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने के लिए स्वास्थ्य संबंधित उचित समान दिया गया है।
सामुदायिक केंद्र में गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि कोरोनाकाल में स्वास्थ्य विभाग आशा और आगनबाडी ने मिलकर अपनी परवाह किए बिना बहुत ही अच्छा कार्य किया है। जिसका परिणाम यह रहा कि हम इस संक्रमण को अधिक से अधिक फैलने से रोकने में कामयाब हो रहे हैं।
खंड विकास अधिकारी श्रीमती निर्मला जोशी ने विधायक दुम्का का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस किट में उपयोग में आने वाली भाप लेने वाली मशीन, साबुन, थर्मामीटर, तौलिया, सेनेटाइजर, छाता, कपड़े के मास्क, गिल्बज, ऐपरन, ऑक्सीमीटर, टार्च भी है। जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने में आसानी होगी।
इस दौरान ग्राम प्रधान मीना भट्ट संगठन अध्यक्ष रुकमणी नेगी कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख श्रीकांत पांडे ग्राम प्रधान हरीश बिर्खानी, क्षेत्र पंचायत रिंकू पाठक, आंगनबाड़ी चंपा गोस्वामी, गीता पंत, मंजू आर्य, रमा सुनाल, हेमा दुर्गापाल, भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट, हरीश भट्ट, आन सिंह पवार, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन जोशी, भास्कर भट्ट मौजूद मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440