मोबाइल ऐप सेल ने खोये हुए इतने मोबाइल किये बरामद, मोबाइल वापस मिलने पर लोग गदगद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस के मोबाइल ऐप सेल ने खोये हुए 120 मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी कीमत 14 लाख के करीब बताई गई है। मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि खोये व गुम होने वाले मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए एसएसपी ने मोबाइल ऐप सेल का गठन किया है। इस सेल में फरवरी व मार्च माह में 517 शिकायतें मोबाइल गुम होने की शिकायतें आई। इन मोबाइलों के आईएमईआई को एसओजी टीम ने सर्विलांस में लगाया। जिसमें 130 आईएमईआई का संचालित होना पाया गया। इस आधार पर साईबर सेल मोबाइल एप टीम ने उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार व पंजाब से विभिन्न कंपनियों के 120 मोबाइल फोनों को बरामद कर लिया। इनमें कई कीमती फोन भी शामिल हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत 14 लाख 40 हजार बताई जा रही है। बुधवार को इन मोबाइल फोनों को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने उनके स्वामियों के सुपुर्द किया। साथ ही पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की। मोबाइल वापस मिलने पर लोग गदगद दिखे और उन्होंने पुलिस के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। बता दें कि मोबाइल ऐप सेल गठन के बाद से अब तक कुल 2820 मोबाइल फोन रिकवर कर चुका है। इस टीम में प्रभारी निरीक्षक साईबर क्राइम सेल सुधीर कुमार, कांस्टेबल आनन्द बल्लभ जोशी व पिंकी जोशी शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440