मोबाइल झपट्टा मार को दबोचा, किया पुलिस के हवाले

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। एक झपट्टा मार को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। उस पर मोबाइल झपटने का आरोप है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

गदरपुर निवासी विशाल देव ने बताया कि होली पर्व के दौरान जब वह परिवार के साथ मुक्तेश्वर जा रहा था तभी रोडवेज स्टेशन में एक झपट्टा मार ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया था। इसके बाद वह भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया था। इधर आज किसी काम से पुनः हल्द्वानी पहुंचे विशाल की नजर झपट्टामार पर पड़ गई। जिसे दबोच कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी ने अपना नाम अजय बेन निवासी नैनीताल बताया है। वह यहां टैक्सियों में सवारी भरने का काम करता है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जमरानी बांध परियोजना पर प्रशासन का कड़ा रुख, सीडीओ ने लगाई अफसरों को फटकार; गुणवत्ता, मलबा निस्तारण और पुनर्वास पर मांगा जवाब
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440