दून में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के दौरान मोबाइल चोरी करने वाले गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी देहरादून के एक अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के दौरान उनके मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील गुप्ता के द्वारा चौकी झाझरा पर तहरीर दी गई कि उसकी पत्नी रीमा गुप्ता कोविड पॉजिटिव है तथा सुभारती अस्पताल झाझरा से उपचार चल रहा है। आज जब पत्नी को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। जिसके बाद पत्नी से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसका फोन हॉस्पिटल से चोरी हो गया है। तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष प्रेम नगर के द्वारा तत्काल मुकदमे का अनावरण हेतु टीमें गठित की तथा कोविड मरीजों के मोबाइल फोनों को चोरी करने वालों के खिलाफ सुरागरसी-पतारससी करते हुए सुभारती अस्पताल में नियुक्त कर्मचारियों व अधिकारियों से कोविड गाईड लाइन में दिए गए आदेश निर्देशों का पालन करते हुए पूछताछ – छानबीन कर ठोस साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। जिसके आधार पर अफजल, शुभम व रवि को सुभारती अस्पताल चकराता रोड के पास से चोरी मोबाइलो के साथ गिरफ्तार किया गया तीनों अभियुक्त अस्पताल में काम करते हैं। पूछताछ पर बताया कि जब मरीज आराम करता है और मौका देखकर उसके फोन को तुरंत छुपा कर अपने पास रख लेते हैं और फोन को तुरंत स्विच ऑफ कर देते हैं। अभियुक्त गणों के कब्जे से चोरी के चार मोबाइल बरामद किए गए। तथा अभियुक्तगणों को आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   काशीपुर में रफ्तार का कहर: टैंकर की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो साथी जिंदगी की जंग लड़ रहे
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440