कुंभ मेले के लिए 700 पुलिसकर्मियों की पहली सूची जारी

समाचार सच, देहरादून। हरिद्वार कुंभ में इस बार सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। मेले के लिए पुलिस ने अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुंभ मेले के लिए करीब 700 पुलिसकर्मियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। भविष्य में और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी कुंभ मेले में लगाई जाएगी।
महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि कुंभ को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस दृढ़ संकल्पित है। 2021 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले के लिए सभी स्तरों से तैयारियां शुरू हो चुकी है। कुंभ मेला सुरक्षित और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो इसके लिए उत्तराखंड पुलिस विभाग ने भी अपने स्तर से पूरी तैयारी कर ली है। करीब 20 हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी कुंभ मेले में लगाई जाएगी। हालांकि, कोरोना के कारण कुंभ मेले में इस बार भीड़ के सीमित रहने की उम्मीद है, लेकिन पुलिस पहले के हिसाब से ही तैयारियां कर रही है।
महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि बदलती परिस्थितयों में कुंभ में आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन से कुंभ पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी कुंभ के स्वरूप को लेकर कोई चर्चा नहीं है। भीड़ जिस प्रकार से होगी परिस्थिति के हिसाब से उसी समय निर्णय लिया जाएगा। कहा कि कोविड-19 को लेकर जो भी दिशानिर्देश होंगे उसका पूरा पालन करवाया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















